नवीन चौहान,
हरिद्वार। खनन का कारोबार शुरू होने के साथ पत्रकारों का खनन प्रेम हिलौरे मारने लगा है। Journalists ने Stone Crusher संचालकों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। ऐसे की एक स्टोन क्रेशर संचालक पर दबाव बनाये गये कुछ तथाकथित पत्रकारों को बंधक बना लिया गया। जिसके बाद उन लोगों ने पुलिस से लेकर प्रशासन तक मदद की गुहार लगाई। आखिरकार संचालकों से माफी मांगने के बाद उनकी रिहाई हुई। मामला लक्सर क्षेत्र का है।
सरकार की ओर से खनन के पट्टो की अनुमति दिये जाने के बाद लक्सर क्षेत्र के आसपास कुछ ग्रामीणों को खनन की अनुमति दी गई है। खनन सामग्री निकालने का कार्य शुरू होते ही पत्रकारों ने भी स्टोन क्रेशर संचालकों पर डोरे डालने शुरू कर दिये है। ऐसे ही एक स्टोन क्रेशर पर कुछ Journalists पहुंचे। उन्होंने अवैध खनन होने की बात की। जिसके बाद Journalists की ओर से Stone Crusher संचालकों को दबाव में लेने का प्रयास किया गया। संचालक ने सभी लोगों को वहीं बैठने को कहा। जिसके बाद सभी लोग काफी तक कैद होकर रह गये। खुद को पत्रकार बताने वाले लोगों ने वहां से जाने की मिन्नते की। लेकिन संचालकों ने कोई सहयोग नहीं किया। सूत्रों से जानकारी मिली है कि वह लोग लेनदेन की बात कर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि बाद में भोगपुर के उक्त Stone Crusher संचालक ने सभी लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। बताते चले कि Haridwar के कथित पत्रकारों को खनन के खेल में विशेष रूचि है।