उधमपुर में भीषण सड़क हादसा, एक दर्जन से अधिक यात्रियों की मौत








Listen to this article

न्यूज 127.
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले से हादसे की बड़ी खबर सामने आयी है। यहां एक भीषण सड़क हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्रियों के मरने की सूचना सामने आयी है। अधिकारियों के मुताबिक यह हादसा सोमवार सुबह रामनगर क्षेत्र के कागोट गांव के पास उस वक्त हुआ, जब एक यात्री बस पहाड़ी सड़क पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

जानकारी के अनुसार यह बस उधमपुर की ओर जा रही थी, तभी एक मोड़ पर चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और वाहन नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में कई लोग घायल हो गए जबकि एक दर्जन से अधिक के मरने की जानकारी सामने आयी।

घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया। प्रशासन और पुलिस की टीमों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अधिकारियों के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इलाके में शोक का माहौल है और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

हादसे के बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने उधमपुर के उपायुक्त से बात की और गंभीर रूप से घायलों को एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है और प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं।