पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के स्वास्थ्य में सुधार, कमजोरी बरकरार, शुभचिंतकों के स्नेह से अभिभूत





नवीन चौहान
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। फिलहाल वह डिफेंस कॉलोनी स्थित अपने आवास में रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे है। हालांकि उनके शुभचिंतकों के मिलने का सिलसिला जारी है। कुछ देर मुलाकात के बाद ही वह थकान महसूस कर रहे है। ​उन्होंने अपने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया है।


पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने परिवार के साथ नेपाल के धार्मिक स्थलों का भ्रमण करके उत्तराखंड आए हैं। उनको यूरिन इंफेक्शन की शिकायत होने पर देहरादून के आरोग्यम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। करीब तीन से चार दिन तक निजी हॉस्पिटल में उनका इलाज चला। जहां पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, केबिनेट मंत्री, विधायक व भाजपा संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व समर्थकों का सिलसिला चलता रहा। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मेरे खराब स्वास्थ्य की जानकारी होने पर आप सभी अपना अमूल्य वक्त निकालकर मुझे देखने आए। हॉस्पिटल में आप सभी ने मेरा मनोबल बढ़ाया। आपके स्नेह से अभिभूत हूं। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वह थोड़ी शारीरिक कमजोरी महूसस कर रहे है। जल्द ही आप सभी के बीच आकर अपने राजनैतिक और सामाजिक कार्यो में हिस्सा लूंगा।

बताते चले कि बेहद ही सरल व्यक्तित्व के धनी त्रिवेंद्र सिंह रावत मानसिक रूप से बहुत दृढ़ इच्छाशक्ति रखते है। हमेशा उत्तराखंड और अपनी जनता के लिए चिंतनशील रहते है। स्वास्थ्य लाभ लेने के दौरान भी अपने आवास पर आने वाले शुभचिंतकों से प्रदेश के हालातों पर चिंता करते नजर आए। बारिश के कारण प्रदेश की स्थिति पर चर्चा करते और उनको सहायता प्रदान करने के समुचित प्रबंध पर विचार करते दिखाई दिए। बेहद सरल हृदय और असहायों के लिए चिंतनशील रहने त्रिवेंद्र सिंह रावत की यही खूबी उनको महान बनाती है। उनकी दूरदर्शी सोच और श्रेष्ठ कार्यो की जनता मुरीद है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *