40 साल का रिश्ता तोड़ भाजपा के हुए किशोर उपाध्याय




नवीन चौहान.
देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेस को एक ओर बड़ा झटका लगा है। पिछले 40 सालों से कांग्रेस के लिए काम कर रहे किशोर उपाध्याय ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी ने हाल ही में सभी पदों से मुक्त कर दिया था। जिसके बाद उनके बीजेपी में जाने की अटकलें तेज हो गई थी। आज उन सभी अटकलों को विराम देते हुए किशोर उपाध्याय ने बीजेपी का दामन थाम लिया।

बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत तमाम बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने किशोर उपाध्याय का स्वागत किया।

आपको बता दें किशोर उपाध्याय का कांग्रेस के साथ 40 साल का रिश्ता रहा है। किशोर उपाध्याय दो बार विधायक बने साथ ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी बने। उनके जाने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने भी किशोर उपाध्याय को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *