बीजेपी विधायक धन सिंह नेगी कांग्रेस में शामिल, टिहरी से मिल सकता है टिकट




नवीन चौहान.
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में एक दूसरे के दल में सेंध लगाने का सिलसिा जारी है। कांग्रेस को झटका देने वाली भाजपा को भी एक झटका लगा है। टिहरी विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक धन सिंह नेगी के बीजेपी के दामन छोड़ दिया है।

भाजपा को छोड़कर धन सिंह नेगी कांग्रेस में शामिल हो गए है। माना जा रहा था कि धनसिंह नेगी का टिकट कट सकता था, इसलिए उन्होंने पहले ही पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस धन सिंह नेगी को टिहरी से टिकट दे सकती है।

अब इस सीट पर मामला रौचक दिख रहा है। माना जा रहा है कि किशोर उपाध्याय और धन सिंह नेगी की टक्कर टिहरी विधानसभा सीट पर देखने को मिल सकती है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *