12 वर्षों में मोदी सरकार ने देश को दी नई दिशा: त्रिवेंद्र सिंह रावत








Listen to this article

, हरिद्वार।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस अवधि में देश ने आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया, बल्कि किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए भी अनेक प्रभावी कदम उठाए।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की एकता और अखंडता को नई मजबूती मिली है और भारत का वैश्विक स्तर पर गौरव बढ़ा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मजबूती का आधार उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं के उत्साह और मेहनत का ही परिणाम है कि आज 22 राज्यों में भाजपा की सरकार है और पार्टी निरंतर विस्तार कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन युवाओं के लिए प्रेरणा हैं और उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त हो रहा है।

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पार्टी द्वारा लगातार संतों, सामाजिक संगठनों और आम जनता के साथ संवाद स्थापित किया जा रहा है, जिससे भाजपा को व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 12 वर्षों से देश के विकास की नई पटकथा लिख रहे हैं और आने वाले समय में भारत और अधिक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरेगा।

मीडिया से बातचीत से पूर्व सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर रणनीति साझा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया।

न्होंने कहा कि कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को जन—जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। तथा 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ पुनः सत्ता में आएगी। बैठक में जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, पूर्व राज्यमंत्री विमल कुमार सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।