मोदी है रूकने वाला नहीं है, भ्रष्टाचारी चाहे कितना ही बड़ा ही क्यों न हो, एक्शन होगा जरूर होगा




– जिसने जितना लूटा है उसे लौटाना ही पड़ेगा ये मोदी की गारंटी है।

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरठ की धरती, देश की अखंडता और एकता से बड़ा रिश्ता रहा है, ये वीर स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे की धरती है। धनसिंह कोतवाल जैसे शूरवीर की धरती है। आज में इस धरती से पूरे देश को बताना चाहता हूं कि कैसे कांग्रेस और इंडी गठबंधन देश की अखंडता और देश की एकता को तोड़ते रहे हैं।?

प्रधानमंत्री ने बताया कि आज ही कांग्रेस का देश विरोधी कारनामा देश के सामने आया है। तमिलनाडू में भारत के समुद्री तट से दूर श्रीलंका और भारत के बीच एक द्वीप है। ये दीप सुरक्षा की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है, देश आजाद हुआ तो ये दीप हमारे पास था। कांग्रेस ने चार पांच दशक पहले ये दीप यह कहते हुए कि ये तो गैर जरूरी है, यहां तो कुछ होता ही नहीं है, और ये कहते हुए मां भारती के इस अंग को, कांग्रेस के लेागों ने इंडी के गठजोड ने मां भारती का एक अंग काट दिया और भारत से अलग कर दिया।

देश कांग्रेस के रवैये की कीमत आज तक चुका रहा है। भारत के मछुवारे मछली पकड़ने समुद्र में जाते हैं। इसी दीप की तरफ जाते हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है। ये कांगेस के पाप का परिणाम है कि हमारे मछुआरे आज भी पीड़— सजा झेल रहे हैं। इस कृत्य पर कांग्रेस के साथी दल मुंह पर ताले लगा लेते हैं। मां भारती का टुकडा अलग करके दे दिया। पीएम ने कहा कि क्या ऐसा गठबंधन देशहित में कोई फैसला ले सकता है। क्या देश को एक रख सकता है, क्या देश को सुरक्षित रख सकता है। इंडी गठबंधन देश के हित, किसान, मछुआरों के हित नहीं रख सकते। कांग्रेस ने चौधरी चरण सिंह को उचित सम्मान नहीं दिया। संसद में चर्चा के दौरान कांग्रेस ने क्या किया पूरे देश ने देखा है। हम गन्ने की खेती को चीनी और गुड तक सीमित नहीं रखना चाहते, हम इसे उर्जा का सोत्र बनाना चाहते हैं। किसान की लागत कम और लाभ अधिक हो इसलिए पीएम किसान निधि सम्मान योजना शुरू की।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *