योगेश शर्मा.
हरिद्वार के भाजपा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में पहुंचे। जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से उनकी समस्याएं सुनी एवं आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए जुट जाने का आह्वान किया। इस दौरान बुग्गावाला पहुंचने पर उनका कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
मंडल अध्यक्ष बुग्गावाला पवन सिंह राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी नेतृत्व की तरफ से बुग्गावाला स्थित महेंद्र सिंह फार्म पर पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में भाजपा के हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया गया। इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का जल्दी निस्तारण कराया जाएगा।
भाजपा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोबारा तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे और भाजपा की नीतियों को आगे बढ़ाएंगे, उन्होंने उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। भाजपा के जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा एवं ज्वालापुर विधानसभा अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने भी अपने विचार रखे।
बैठक में मुख्य रूप से मण्डल प्रभारी मास्टर राजकुमार, मण्डल अध्यक्ष पवनसिंह राठौर, राजेश काम्बोज, झबल सिंह सहगल, मुकेश कुमार, मांगेराम, सतीश चौहान, महावीर सिंह, ठाकुर कुशलपाल सिंह चौहान, राजन धनकर, गुरमीत सिंह, अंकित कुमार, कुशलता देवी, पूनम देवी, संगीता देवी, नरेश प्रजापति, मनप्रीत सिंह, अश्वनी कुमार, सिरमौर सिंह आदि अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।