Nagar nigam: मेरठ मेयर की सीट पर 1 लाख से अधिक मतों से जीते भाजपा के हरिकांत अहलुवालिया




अनुज सिंह.
नगर निकाय चुनाव में मेरठ नगर निगम में मेयर की सीट पर भाजपा के हरिकांत अहलुवालिया ने भारी मत प्राप्त कर जीत हासिल की है। उन्होंने 1 लाख 7 हजार 406 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्हें दो लाख 35 हजार 953 वोट मिले।

दूसरे स्थान पर एआईएमआईएम के प्रत्याशी अनस रहे जिन्हें 1 लाख 28 हजार 547 वोट मिले। सपा प्रत्याशी सीमा प्रधान 1 लाख 15 हजार 964 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रही। बसपा प्रत्याशी को 54 हजार 76 वोट मिले।

मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी की जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी जीत की खुशी का इजहार किया। भाजपा पदाधिकारियों ने इस जीत का श्रेय अपने कार्यकर्ताओं को दिया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लायी और जनता का भरपूर प्यार हमें मिला।

हरिकांत अहलुवालिया दूसरी बार मेयर बने हैं। प्रदेश में सपा सरकार के कार्यकाल के दौरान उन्होंने मेरठ के मेयर पद पर जीत हासिल की थी। पिछली बार यह सीट बसपा के खाते में गई थी लेकिन बाद में मेयर चुनी गई सुनीता वर्मा सपा में शामिल हो गई थी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *