नवीन चौहान.
जम्मू के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक कैप्टन समेत चार सैन्यकर्मी शहीद हो गए। मेजर और एक सैन्यकर्मी घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आंतकियों ने यह हमला उस वक्त किया जब सुरक्षा नागरिकों को बचाने का कार्य कर रहे थे। सैन्य कर्मियों ने महिला और बच्चों को बचाने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बुधवार सुबह करीब 10 बजे आंतकियों के साथ मुठभेड़ हुई, यह मुठभेड़ देर शाम तक जारी थी।
दरअसल सुरक्षाबलों को रविवार के दिन दो संदिग्ध आतंकियों के इलाके में घुसने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने उनकी तलाश में अभियान शुरू किया था। बुधवार को उन्हें ढूंढ निकाला गया था। जिसके बाद आंतकियों ने सुरक्षाबलों पर अचानक गोलाबारी शुरू कर दी।