हरिद्वार निगम के एसएनए का तबादला करने पर सड़क पर उतरें कांग्रेसी, बोले कि खन्नानगर में ही शिफ्ट करा लें निगम का कार्यालय




जोगेंद्र मावी
हरिद्वार नगर निगम के एसएनए का तबादला भाजपा पार्षदों के दवाब में कर दिए जाने पर कांग्रेस नेताओं ने शहर में रैली निकालकर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। उन्होंने नारेबाजी करते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री नगर निगम को खन्नानगर शिफ्ट कर लें और वहीं से सारा काम करें। स्वयं ही अधिकारी, कर्मचारी बन जाएं और निगम का कार्यभार संभाले।
बृहस्पतिवार को कांग्रेस अनुसूचित विभाग ने सहायक नगर आयुक्त और निगम कर्मचारी के समर्थन में नगर निगम परिसर में काले झंडे लेकर धरना प्रदर्शन किया। विभाग के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार कड़च्छ ने कहा कि बीजेपी पार्षद दलित अधिकारी और कर्मचारी के साथ अभद्रता करते है। जब अधिकारी उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हैं तो अधिकारी का तबादला किया जाता है। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक अपने अधिकारों का प्रयोग कर दलितों का उत्पीड़न कर रहे। दलित अधिकारी का तबादला वापस लिया जाए। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि बहादुर ओर विशाल राठौर ने कहा कि केबिनेट मंत्री नगर निगम को खन्नानगर शिफ्ट कर लें और वहीं से सारा काम करें। स्वयं ही अधिकारी, कर्मचारी बन जाएं और निगम का कार्यभार संभाले।
मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा और तीर्थपाल रवि ने कहा कि बीजेपी पर आरोप लगाया कि उनकी सरकार में दलितों का उत्पीड़न होता है। बीजेपी पार्षद निगम के अधिकारी और कर्मचारी का शोषण हो रहा है, जिसे कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर, मनोज जाटव, दीपक कोरी, नवीन नास्तिक, दीपक कटारिया, अजय मुखिया, रजत कुमार, दिनेश कुमार, रामलाल, पार्षद जफर अब्बासी, इसरार अहमद, तासीन अंसारी, पूर्व पार्षद अमन गर्ग, विकास चंद्रा, रजत जैन, शाहनवाज कुरैशी, नवाज अब्बासी, हिमांशु बहुगुणा, राशिद सलमानी, अनिल भास्कर, सचिन पेहवल, बृजमोहन बडथ्वाल, विशाल काटी, अनुज, हर्ष, तरुण अमित राजपूत, सुशील, अरविंद चंचल, अमनदीप सिंह, संदीप, नारायण कुमार, पुनित कुमार, संगम शर्मा, पराग मिश्रा, विकास चौहान, सुरेंद्र सैनी, राजकुमार ठाकुर, सतेंद्र वशिष्ट, मांगा आदि शामिल थे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *