न्यूज 127. मेरठ।
भाजपा दौराला मंडल में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास खंड दौराला में जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दौराला भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला और बीडीओ दौराला रामकुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा जनहितकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु शिविर लगाया गया। स्वास्थ्य मेले में नागरिकों की स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं आवश्यक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

बीडीओ दौराला रामकुमार, एडीओ ग्राम विकास विजय कुमार, एडीओ कृषि अविनाश कंसल, एडीओ कृषि रक्षा संजीव तोमर, एडीओ सहकारिता सुमित कुमार, एडीओ समाज कल्याण मनोज कुमार, डॉक्टर नेहा अग्रवाल, डॉक्टर शशि, सुषमा, गरिमा, इंजीनियर विनीत विहान, बूथ अध्यक्ष सोनू सैनी, अरविंद कुमार, पुष्पेंद्र गिरी, विजय बालियान, राहुल सहारन, मनीष, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।




