धूमधाम से मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन, ‘नव युग के निर्माता’ को केक काटकर दी शुभकामनाएं




Listen to this article

न्यूज 127, दौराला (मेरठ):
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर गुरुवार को दौराला मंडल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर उनका जन्मोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया। दौराला स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स अकेडमी परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

दीप प्रज्वलित कर दीर्घायु जीवन का मांगा आशीर्वाद
कार्यक्रम का आयोजन भाजपा दौराला मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला के कुशल नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से “नव युग के निर्माता” स्लोगन लिखा हुआ केक काटा गया और उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने श्रद्धापूर्वक दीप प्रज्वलित कर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

देश के विकास में पीएम मोदी का अभूतपूर्व योगदान
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व पटल पर एक नई पहचान बना रहा है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के हर वर्ग का विकास हो रहा है। खेल, शिक्षा, और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में देश लगातार नए आयाम छू रहा है।

वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, भाजपा पदाधिकारी व खेल प्रेमी भारी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व भूमि विकास बैंक चेयरमैन हरेंद्र चौधरी, जिला मंत्री पूजा वाल्मीकि, मंडल महामंत्री मोहित राणा, अकैडमी के कोच मनीष सिवाच, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आशीष अहलावत, धर्मेंद्र अहलावत, पार्षद प्रशांत अहलावत, अमित गुप्ता, मुदित विहान, सचिन विहान, विवेक सैन, संदीप विहान, संजीत सिंह, प्रमोद चौहान, मिंटू, अनुराग पाल, संदीप भाटी सहित अनेक कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।