हरिद्वार।
धर्मनगरी हरिद्वार में एक 45 वर्षीय फक्कड़ बाबा की निर्मम हत्या का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, रोड़ी बेलवाला से पार्किंग की ओर जाने वाले मार्ग पर एक झोपड़ी के पास संदिग्ध हालात में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाबा की हत्या सिर पर पत्थर से वार कर की गई है। घटनास्थल के आसपास से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। कोतवाली नगर पुलिस का कहना है कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
झोपड़ी में रह रहे फक्कड़ बाबा की हत्या, पुलिस जांच में जुटी




