नवीन चौहान.
योग नगरी ऋषिकेश में विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात में महापौर ने उन्हें देवभूमि ऋषिकेश की विभिन्न समस्याओं एवं अटकी हुई योजनाओं की जानकारी दी।
महापौर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आग्रह किया कि तीर्थ नगरी के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण कार्य होने हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया जी 20 कार्यक्रम के तहत शहर में कई सड़कों का निमार्ण कराया गया था लेकिन प्रभावी मानसून के चलते शहर की अनेकों सड़कें खस्ताहाल हैं जिनका पुनः निर्माण बेहद आवश्यक है। इस दौरान मेयर ने सड़क चौड़ीकरण अभियान के दौरान ऋषिकेश में एनएच के द्वारा की गई लापरवाहियों एवं उससे जनता को रही समस्याओं को उनके सम्मुख रख निर्माण कार्यों में सुधार एवं समय पर योजना को पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने की मांग की।
महापौर ने मुख्यमंत्री से पूर्व में पारित हुए प्रस्तावों एवं जल संस्थान द्वारा अद्वनगरीय योजनाओं के लिए निगम के सोलह वार्डो में खोदी गई सड़कों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से जल्द धन अवमुक्त कराए जाने का अनुरोध किया। कहा कि, इस धनराशि से योग नगरी ऋषिकेश में सड़कों का सुधार होगा। महापौर ने बताया कि मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात के दौरान उन्होंने तमाम बातों को गौर से सुनने के प्रश्चात आवश्यक कारवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही आश्वस्त किया कि योग नगरी ऋषिकेश के विकास में प्रदेश सरकार की और से कोई कोर कसर नही छोड़ी जायेगी। मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात के दौरान सकरात्मक सहयोग के आश्वासन पर महापौर ने उनका आभार भी जताया।

- चार धाम यात्रा का जनपद हरिद्वार से आगाज, यात्री का माला पहना कर किया स्वागत
- एस.एम. पब्लिक स्कूल का 100% रिजल्ट, छात्रवृत्ति की घोषणा
- मानसिक स्वास्थ्य विषय पर डीएवी देहरादून में कार्यशाला, मनोवैज्ञानिक डॉ मुकुल शर्मा ने दिया सकारात्मक जीवन का मंत्र
- ‘जैव नियंत्रण एजेंट’ उत्पादन की सेना के जवान प्रशिक्षण शिविर में समझेंगे बारीकी
- धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल, का 100% रिजल्ट — प्रतिभा, परिश्रम और संस्कार का संगम




