इस्राइल में फंसे भारतीयों का दूसरा जत्था पहुंचा दिल्ली




नवीन चौहान.
इस्राइल में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस अपने देश लाने के लिए चलाए जा रहे आपरेशन अजय के तहत दूसरा जत्था शनिवार को नई दिल्ली पहुंच गया है। ऑपरेशन अजय के तहत दो शिशुओं सहित 235 लोग विशेष विमान से दिल्ली पहुंचे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय यात्रियों को विमान ने तेल अवीव से शुक्रवार रात 11.02 बजे उड़ान भरी थी। भारतीय दूतावास ने बताया कि दूतावास ने तीसरे खेप में शामिल लोगों को ईमेल कर जानकारी दे दी है। बाद की उड़ानों के लिए लोगों को दोबारा संदेश भेजा जाएगा।

दूसरे जत्थे के दिल्ली पहुंचने पर विदेश राज्य मंत्री रंजन सिंह ने हवाई अड्डे पर लोगों का स्वागत किया। बता दें, इस्राइल और हमास के बीच पिछले एक सप्ताह से युद्ध जारी है, जिसमें अब तक करीब 3000 लोगों की मौत हो चुकी है। एक दिन पहले, 212 भारतीयों का पहला जत्था नई दिल्ली पहुंचा था।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *