भाजपा के वरिष्ठ नेता ने किया डीजीपी अशोक कुमार का वेलकम





नवीन चौहान

उत्तराखंड की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने की कवायद में जुटे डीजीपी अशोक कुमार का भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज गौतम ने दिल खोलकर स्वागत किया। डीजीपी को बुके भेट किया और कुंभ पर्व की व्यवस्थाओं को चाक चौबंद बनाने के लिए सुझाव दिए।
कुंभ पर्व 2021 में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बेहतर रणनीति बना रहे डीआईजी अशोक कुमार ने हरिद्वार पहुंचकर जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज गौतम ने डीजीपी अशोक कुमार का स्वागत किया। मनोज गौतम ने कुंभ पर्व में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के संबंध में कुछ सुझाव दिए। डीजीपी अशोक कुमार ने मनोज गौतम के महत्वपूर्ण सुझावों पर गौर फरमाया।
बताते चले कि मनोज गौतम भाजपा में काफी लंबे वक्त से जुड़े है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के बेहद करीबी माने जाते है। हरिद्वार सांसद निशंक के जनहित में किए गए कार्यो को जनता तक पहुंचाने का कार्य करते रहे है। हरिद्वार में सर्वाधिक लोकप्रिय मनोज गौतम जनता के बेहद करीब माने जाते है। गरीबों की मदद करना और सेवा समर्पण की भावना उनमें भरी है। इसी के चलते मनोज गौतम जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए सदैव तत्पर दिखाई पड़ते है। मनोज गौतम ने डीआईजी अशोक कुमार से भी कुंभ पर्व में हरिद्वार की स्थानीय जनता की समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया। जिससे जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *