नवीन चौहान
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट ने कहा कि सरकार की ओर से कोई एसएलपी वापिस ली गई ऐसा मेरी जानकारी में नही है। इसके बारे में मुख्यमंत्री जी ही बेहतर बता पायेंगे। सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल है। लेकिन शासन स्तर के मामलों में सरकार के प्रवक्ता और मुख्यमंत्री जी ही अपनी राय दे पायेंगे। उन्होंने कहा कि एसएलपी से जुड़ा विषय मेरा नही है। शासकीय व्यवस्थाओं का प्रश्न है। शासकीय व्यवस्थाओं को सरकार तय करती है।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भाजपा के बड़े नेता और वरिष्ठ पदाधिकारी है। किसी परिपेक्ष में यह निर्णय है, इसकी जानकारी मुख्यमंत्री जी ही दे पायेंगे। मेरी जानकारी के मुताबिक कोई एसएलपी वापिस नही ली गई है।
हरिद्वार के भाजपा जिला कार्यालय पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट ने पत्रकारों से बातचीत की ओर एसएसपी के मुददे पर बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि एसएलपी कोई वापिस नही ली गई है। वह लक्सर में एक विज्ञान प्रदर्शनी के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। तथा जिला कार्यालय पर भाजपा के जिला अध्यक्ष संदीप गोयल व पदाधिकारियों से मुलाकात की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार तरीके से स्वागत किया।