डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं में दर्ज कराई उल्लेखनीय सफलता








Listen to this article


न्यूज127
सफलता के कीर्तिमान स्थापित करने की परंपरा को कायम रखते हुए प्रत्येक वर्ष की ही तरह इस वर्ष भी डीएवी पब्लिक स्कूल, देहरादून की दसवीं कक्षा के सीबीएसई के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होते ही पूरे विद्यालय का वातावरण हर्ष और उत्साह से भर गया। अथक परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर विद्यार्थियों ने शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए यह सिद्ध कर दिया कि सफलता निरंतर प्रयास और समर्पण का प्रतिफल होती है।


सीबीएसई द्वारा घोषित परीक्षा परिणामों में
इस वर्ष छात्र लक्की चौहान ने 98.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान अर्जित किया। द्वितीय स्थान पर छात्रा समृद्धि कुकरेती रही, जिन्होंने 98.4% अंक प्राप्त किए, वहीं छात्र आदित्य सिंह ने 97.8% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। इसके अतिरिक्त अनेक विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

इनमें वैष्णव भंडारी (97.6%), अवि सिंह (97.6%), मृणालिनी कांडपाल (97.6%), सानवी गुसाईं (97.2%), गरिमा चंदोला (97.2%), मन्नत (97.2%), शौर्य (97.2%), आयशा सेमवाल(97.2%), प्रज्ञा नौटियाल (97.2%), हिमांशु कंडारी(97%), विदित पैन्यूली (96.8%), वैभव सेमवाल (96.6%), शिवांगी (96.6%), तरुण नेगी (96.4%), आकांक्षा बिष्ट(96.4%) प्रमुख हैं।


इस वर्ष के बोर्ड परीक्षा परिणाम की सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण बात यह है कि विद्यालय के कुल 90 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में एक नवीन कीर्तिमान स्थापित किया है। इस शानदार परिणाम से समस्त विद्यालय परिवार में गर्व और प्रसन्नता का वातावरण है। शिक्षकगण, अभिभावक तथा विद्यालय के सभी सदस्यों ने विद्यार्थियों की इस अपार सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है।


विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शालिनी समाधिया जी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने सभी बच्चों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सफलता केवल अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, अपितु विद्यार्थी पूर्ण आत्मविश्वास के साथ भविष्य में भी अपनी सफलता के इस कीर्तिमान को आगे बढ़ाने हेतु प्रयासरत रहें।