आपूर्ति विभाग की सप्लाई इंस्पेक्टर 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार








Listen to this article

न्यूज 127.
मेरठ के जिला आपूर्ति विभाग में तैनात सप्लाई इंस्पेक्टर तारावती को 10 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एंटी करप्शन की टीम ने शिकायत के आधार पर उनको रंगेहाथों पकड़ा। रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार सप्लाई इंस्पेक्टर को थाना सिविल लाइन में लाया गया है। पूछताछ के बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।