पाबली गांव में 30 वर्षीया महिला की संदिग्ध मौत








Listen to this article

न्यूज 127, मेरठ।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के पावली गांव में 30 वर्षीय विवाहिता फौजिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
मायके पक्ष का कहना है कि फौजिया को उसके ससुराल वाले काफी समय से प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि मारपीट के बाद उसका गला दबाकर हत्या की गई। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग महिला को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कंकरखेड़ा थाना पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।