न्यूज 127, मेरठ (जोजो)।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक (अपराध) के पर्यवेक्षण में बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को जनपद मेरठ के परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर्स और प्रभारी द्वारा गहन काउंसलिंग कर 7 वैवाहिक विवादों का शांतिपूर्ण निस्तारण कराया गया।
परामर्श केंद्र के समक्ष कुल 135 पत्रावलियां प्रस्तुत की गईं। काउंसलर्स ने पति-पत्नी व उनके परिजनों के बीच चल रहे आपसी मतभेदों और पारिवारिक विवादों को गहराई से समझा और उनके दांपत्य जीवन को पुनः संवारने का प्रयास किया।
सफल काउंसलिंग के परिणामस्वरूप कुल 135 मामलों में से 07 प्रकरणों में दोनों पक्षों ने पुरानी कड़वाहट भूलकर आपसी सहमति से एक साथ रहने का निर्णय लिया। इसके अलावा 22 पत्रावलियां विभिन्न कारणों से बंद की गईं, जबकि शेष 106 पत्रावलियों में अगली तिथि निर्धारित कर पक्षों को सूचित कर दिया गया।
परिवार परामर्श केंद्र मेरठ द्वारा पारिवारिक सौहार्द और सामाजिक संतुलन बनाए रखने के लिए इस प्रकार के शांतिपूर्ण समझौतों के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।


