मेरठ।
हाईटेंशन लाइन से डीजे कांवड टकराने के बाद उतरे करंट की चपेट में आकर राली चौहान गांव के छह लोगों की मौत हो गई। शनिवार शाम को हुई इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने इस मामले में विद्युत विभाग की लापरवाही बताते हुए हंगामा किया। रविवार को मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद गांव में पहुंचे तो पूरे गांव में रूद्रन मच गया।
इस हादसे में मरने वालों में दो सगे भाई, चाचा-भतीता और दो अन्य शामिल हैं। शव जैसे ही गांव में पहुंचे पूरे गांव में कोहराम मच गया। महिलाओं के रोने की आवाज हर कलेजे को चीर रही थी। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में शव गांव लाए गए। इस घटना में अभी कई लोग घायल हैं जिनका इलाज अस्पतालों में चल रहा है।
इस पूरे मामले की जिलाधिकारी ने जांच बैठा दी है। चार सदस्य समिति को जांच रिपोर्ट 48 में प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। इस घटना ने हर किसी को झंकोर कर रख दिया है। आसपास के गांव के लोग भी मौके पर मौजूद हैं।
- ऑपरेशन प्रहार: कनखल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के चालान, 5 हुड़दंगी हिरासत में
- नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट 2026-27 में युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प
- शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा की संयुक्त संगठनात्मक बैठक में बनी आगामी रणनीति
- अंकिता भंडारी केस में सीबीआई ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर से की पूछताछ
- सरकारी मदद से हेमा नेगी ने स्थापित की मसाला यूनिट, हर महीने 60 हजार रुपये का कारोबार


