आज साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानिए क्या पड़ेगा असर




नवीन चौहान.
सूर्य ग्रहण हो या चंद्र ग्रहण दोनों ही धार्मिक और खगोल शास्त्र के नजरिए से हमेशा ही खास रहे हैं। इस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण आज यानि 8 नवंबर 2022, मंगलवार के दिन है। इसका असर शाम को 5.30 से लेकर 6.20 तक ही रहेगा।

यह ग्रहण मेष राशि व भरणी नक्षत्र में लग रहा है और भारत के उत्तरी पूर्वी भाग-कोलकत्ता, पटना, गुवाहाटी, अरुणाचल आदि में अधिक दिखेगा जबकि यूरोप, एशिया, आस्ट्रेलिया, महासागर, अमेरिका के अधिकांश हिस्सों में यह दिखेगा। इसका सूतक सूर्योदय अर्थात सुबह 6.30 से ही माना जाएगा।

अक्सर चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा के साथ केतु होता है और सूर्य के साथ राहू परंतु इस ग्रहण पर सूर्य के साथ केतु है और चंद्र के साथ राहू विराजमान है,इसलिए ज्योतिषीय दृष्टि से इसे बहुत अच्छा नहीं माना जा रहा। यह अधिक और अप्रत्यशित घटनाओं का संकेत दे रहा है।

ज्योतिषों की मानें तो इसका प्रभाव दोपहर डेढ़ बजे से शाम साढ़े 6 बजे तक रहेगा और चंद्रमा की चाल इस प्रकार रहेगी।

ग्रहण स्पर्श आरंभ- 08 नवंबर, दोपहर 02 बजकर 39 मिनट पर
खग्रास आरंभ- दोपहर 03 बजकर 46 मिनट
ग्रहण मध्य- दोपहर 04 बजकर 29 मिनट पर
खग्रास समाप्त- शाम 05 बजकर 12 मिनट पर
ग्रहण मोक्ष समाप्त- शाम 06 बजकर 19 मिनट पर



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *