जीवन रक्षा पदक के लिए उत्तरकाशी के दो पुलिस कर्मी होंगे सम्मानित




नवीन चौहान
भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा जीवन रक्षा पदक श्रंखला पुरस्कार-2019 के अन्तर्गत उत्तराखण्ड पुलिस के निम्न अधि0/कर्म0 गणों को “जीवन रक्षा पदक” से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है। इनमें विनोद प्रसाद थपलियाल, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस,उत्तरकाशी। ममलेश सिंह, आरक्षी (चालक), नागरिक पुलिस, उत्तरकाशी को इस पदक के लिए चुना गया है।
दिनांक 17 जुलाई 2018 को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, उत्तरकाशी यमुनोत्री धाम से आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर सीजनल पुलिस चौकी स्यानाचट्टी के भूस्खलन क्षेत्र जा रहे थे, इसी दौरान डाबरकोट के पास जिलाधिकारी एवं पुलिक अधीक्षक, उत्तराकाशी का वाहन भूस्खलन की चपेट में आ गया। जिसपर तत्परता से साथ चल रहे उपनिरीक्षक विनोद प्रसाद एवं आरक्षी चालक ममलेश द्वारा स्वयं चोटिल होने के बावजूद भी अपने प्राणों की परवाह न करते हुए दोनों अधीकारियों के जीवन को सुरक्षित करते हुए, भूस्खलन क्षेत्र से सकुशल बाहर निकाला था। उनके इस साहसिक और सराहनीय कार्य के लिए दोनों को जीवन रक्षा पदक के लिए चुना गया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *