भाजपा जिला प्रभारी ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक, दिये ये निर्देश




नवीन चौहान
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री हरिद्वार जिले के नवनियुक्त प्रभारी कुलदीप कुमार का जिला भाजपा कार्यालय हरिद्वार में आगमन हुआ जिसमें उन्होंने रानीपुर विधानसभा के तीनों मंडल की बैठक को संबोधित किया। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी कि प्रत्येक विधानसभाओं में प्रदेश और केंद्रीय नेताओं के प्रवास कार्यक्रम तय हुए हैं जिसमें आज हरिद्वार जनपद की पहली विधानसभा बैठक संपन्न हुई। बैठक को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने कहा विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर कार्यकारिणी बननी है। प्रत्येक बूथ पर व्हाट्सएप ग्रुप बनना है मंडल के पदाधिकारियों का कार्य विभाजन तय होना है। प्रवासी कार्यकर्ताओं से संपर्क कर उनकी सूची बनानी है। वरिष्ठ लोगों की सूची बनानी है और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करना है।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने की और संचालन जिला महामंत्री विकास तिवारी ने किया। उन्होंने बताया कि आगामी 14 तारीख को भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू का भी हरिद्वार प्रवास का कार्यक्रम है। जिसमें वे हरिद्वार विधानसभा एवं हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। बैठक के संयोजक ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी मौजूद रहे।
इस बैठक में रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने भी कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों को बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए आवाहन किया। उन्होंने लॉकडाउन के समय कार्यकर्ताओं के द्वारा समाज के लिए किए गए कार्य के बारे में चर्चा करते हुए सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, जिला महामंत्री विकास तिवारी, आदेश सैनी, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी सुनील सैनी, जिला मंत्री अनामिका शर्मा, जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष विजय चौहान, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोहित वर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष राव जमीर, मंडल अध्यक्ष बहादराबाद नागेंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष शिवालिक नगर अमरीश शर्मा, मंडल महामंत्री आलोक चौहान, चमन चौहान, तरुण चौहान, राधेश्याम पाल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *