सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों युवक गिरफ्तार




नवीन चौहान.
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच की टीम ने फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार करने का दावा किया है।

मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया किया कि पुलिस ने गोलीबारी मामले में शामिल दोनों बाइक सवार आरोपियों को भुज में ढूंढ निकाला है। एक टीम ने गुजरात जाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जल्द ही दोनों आरोपियों को मुंबई लाया जाएगा। यहां लाकर पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ करेगी।

दोनों आरोपी बिहार के चंपारण के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इस मामले में पुलिस गहनता से जांच पड़ताल में जुटी है। पूछताछ के बाद कुछ और नाम सामने आने की संभावना जतायी जा रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *