मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश बना हुआ है। रैली स्थल पर उत्साहपूर्ण माहौल नजर आ रहा है। सूबे के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ सभा स्थल के मंच पर पहुंच चुके हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उनके साथ मंच पर पहुंचे हैं। वहीं दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों का पांडाल में मौजूद जनता ने नारे लगाकर अभिवादन किया। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ संजीव बालियान ने स्वागत किया। बागपत लोकसभा सीट से रालोद गठबंधन प्रत्याशी डॉ राजकुमार सांगवान भी मंच पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि जो राम को लाएं हैं उन्हें भी वही जीत दिलाएंगे। सांगवान ने कहा कि नल और कमल इस बार खूब चलेंगे।