न्यूज 127.
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि बेटी का सम्मान होना चाहिए, मैं पिछले दिनों देख रहा था, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के खिलाफ कुछ लोगों ने गलत टिप्पणियां की थीं।
मेरे संज्ञान में आया, मैंने तत्काल पुलिस से कहा इसमे एफआईआर दर्ज कराओ, बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नही है, बेटी बेटी होती है, हम तो उस संस्कार में पले हैं, जहां कहा जाता है गांव की बेटी सबकी बेटी। कहा कि अखिलेश जी दूसरों को तो उपदेश देते हो, अपने चेले चपाटों को भी थोड़ा उपदेश दे दो की वो अपनी भाषा को संयम कर लें। दूसरों के ऊपर टिप्पणी करने के पहले स्वयं भी सोचा करो कि उनके लोग किस प्रकार की भाषा का प्रयोग करते हैं, अपने लोगो को संस्कारित करें, उन्हें समझाओ, नहीं कर सकते तो उन्हें हमारे हवाले कर दो।
बोले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, बेटी का सम्मान होना चाहिए




