कंफेक्शनरी की दुकान के अंदर मिला सात फीट लंबा अजगर, मचा हड़कंप








Listen to this article

न्यूज 127।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब आरजी कॉलेज के पास शिव चौक स्थित एक कन्फेक्शनरी की दुकान में करीब 7 फीट लंबा अजगर निकल आया। अजगर को देखते ही दुकान में मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और सभी जान बचाकर बाहर भाग निकले।
जानकारी के अनुसार मेरठ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में आरजी डिग्री कॉलेज के पास कंफेक्शनरी की दुकान में अजगर दिखने की सूचना पर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घनी आबादी वाले इलाके में अजगर निकलने की खबर से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब तीन घंटे तक लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया। अजगर को पकड़ने के बाद वन विभाग की टीम उसे अपने साथ ले गई और जंगल में ले जाकर छोड़ने की बात कही। राहत की बात यह रही कि इस पूरे घटनाक्रम में किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी कोई जंगली जीव दिखाई दे तो उसे पकड़ने या छेड़ने का प्रयास न करें और तुरंत संबंधित विभाग को सूचना दें।