नवीन चौहान
उत्तराखंड में विजिलेंस की टीम लगातार शिकंजा कस रही है। दारोगा की गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस ने प्रशासन के एक पेशकार को रिश्वत लेते रंगेहाथों दबोचा है।
पेशकार राजेंद्र सिंह चौहान पुत्र गुलाब सिंह निवासी चकराता, हाल निवासी रूड़की को विजिलेंस ने दबोचा है। शकार ने एक ग्रामीण से उसका काम करने के लिए आठ हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने विजिलेंस से की थी। शिकायत पर विजिलेंस ने शाम करीब साढ़े चार बजे पेशकार राजेंद्र चौहान को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस की कार्यवाही से चकबंदी कार्यालय के बाहर वकीलों और अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई।