uttarakhand police करा रही किराए के गुर्गो से अवैध वसूली





पुलिस सूत्रों की खबर
उत्तराखंड पुलिस किराए के गुर्गो से अवैध वसूली करा रही है। पुलिस के गुर्गे अवैध खनन सामग्री से भरे वाहनों के चालक से वसूली कर रहे है। मध्य रात्रि से सुबह तक इन गुर्गो को पुलिस के करीब देखा जा सकता है। अवैध वसूली की गई इस रकम का हिसाब भी पूरी ईमानदारी से होता है।
बताते चले कि हरिद्वार में अवैध खनन का बड़ा खेल होता है। अवैध खनन के इन वाहनों में बिना बिल का माल भरा होता है। जबकि अवैध खनन के ये वाहन सड़कों पर सरपट दौड़ते देखे जाते है। इन वाहन चालकों को पुलिस का कोई खौफ नही होता। इसके पीछे की वजह पुलिस की एंट्री होती है। सड़कों पर तैनात पुलिस के जवानों ने इस एंट्री को लेने के लिए अपने खास गुर्गो को छोड़ रखा है। जो कि वाहन चालकों से वसूली करने के बाद पुलिस को पूरी रकम देते है। जिसके बाद इन खास गुर्गो को मेहनताना मिलता है। बीते दिनों जिला प्रशासन की टीम ने अवैध खनन में कई वाहनों को पकड़कर सीज किया और जुर्माना वसूल किया। जिलाधिकारी विजय शंकर पांडेय को आदेश जारी करना पड़ा कि अवैध खनन की सामग्री देने वाले स्टोन क्रेशरों पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा। लेकिन सबसे बड़ा सवाल जस का तस है कि अवैध खनन में ओवरलोडिंग तथा बिना नंबर के वाहनों का सरपट सड़कों पर दौड़ना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *