पत्नी, सास और दो मासूम बच्चों की पीट-पीट कर हत्या




Listen to this article

नवीन चौहान.
ससुराल में आए एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सास की पीट पीट कर हत्या करने के बाद अपने दो बच्चों की भी पीट पीट कर हत्या कर दी। पिता का यह रूप देखकर दो बच्चों ने कंबल में छिपकर अपनी जान बचायी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव अपने कब्जे में ले लिए। आरोपी मौके से फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

घटना बिहार के मधुबनी की है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी, सास और दो मासूम बच्चों की पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना झंझारपुर थाना क्षेत्र के सुखेत गांव की है। पुलिस हत्यारे को अबतक पकड़ नहीं सकी है। पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी। हत्या की वजह अभी सामने नहीं आयी है। हत्या का आरोपी दरभंगा के सदतपुर थाना के अवाम गांव का निवासी बताया जाता है। उसने ससुराल में इस घटना को अंजाम दिया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हत्या के आरोपी का नाम पवन महतो है। पवन की पत्नी पिंकी कुछ महीनों से अपने मायके में रह रही थी। पुलिस को अबतक मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात पवन महतो किसी को साथ लेकर ससुराल पहुंचा था। यहां उसने सोयी अवस्था में अपनी सास प्रमिला देवी (59 वर्ष) और पत्नी पिंकी (26 वर्ष) के साथ चार साल की बेटी प्रिया और छह महीने की बेटी प्रीति को कुंच-कुंच कर मार डाला। पुलिस ने घटनास्थल पर लहू से सने जांता (अनाज पीसने वाले पत्थर) और लकड़ी के उसके हैंडल को बरामद किया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *