नवीन चौहान.
प्रवक्ता डॉ प्रिया शर्मा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या उसके पति ने ही सुपारी देकर करायी थी। पूछताछ में पता चला कि पति को अपनी पत्नी पर शक था कि उसके संबंध किसी ओर से हैं।
इस हत्याकांड में शामिल चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी पति कमल शर्मा घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था।
प्रिया शर्मा की हत्या 29 अक्तूबर को उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वह सुबह के समय पैदल ही कालेज जा रही थीं। आरोपी डेढ़ महीना पहले से प्रवक्ता को मारने के लिए रेकी कर रहे थे।
पुलिस के मुताबिक आरोपी कमल शर्मा ने पूछताछ में बताया है कि उसकी पत्नी प्रिया शर्मा के किसी और से प्रेम संबंध हो गए थे। अब वह उससे दूरियां बना रही थीं, जिसके चलते प्रिया शर्मा और प्रेमी दोनों को ही मरवाने का इरादा बना लिया था।
बताया जा रहा है कि प्रिया शर्मा की बड़ी बहन संगीता और जीजा ब्रजेश कौशिक को भी मारने की योजना थी। साढ़े पांच लाख रुपये दे दिए गए थे। करीब 12 लाख की सुपारी तय की गई थी।
बिजनौर जिले के एसपी डॉ धर्मवीर सिंह के मुताबिक प्रवक्ता हत्याकांड में चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार किये जा चुके हैं। अन्य फरार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।