महिला ने फांसी लगाकर दी अपनी जान, पुलिस जांच में जुटी




योगेश शर्मा.
नेहरू कालोनी में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक थाना नेहरू कॉलोनी पर सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला द्वारा एच ब्लॉक नेहरू कॉलोनी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है। सूचना पर तत्काल चौकी इंचार्ज फव्वारा चौक मय हमराह पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। मृतका का नाम संजना पुत्री भीम दास निवासी मलेथा, सैय्या थाना कालसी जनपद देहरादून उम्र 22 वर्ष बताया गया। संजना एच ब्लॉक नेहरू कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी।

पुलिस ने मौके से 108 सेवा के माध्यम से उक्त महिला को जिला अस्पताल देहरादून ले जाया गया जहां डॉक्टर द्वारा महिला को मृत घोषित किया गया। मृतका के परिजनों को इस संबंध में सूचना दी गई। परिजन जिला अस्पताल देहरादून पहुंचे। उनकी मौजूदगी में पंचायतनामा की कार्रवाई कर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आत्महत्या के कारणों के संबंध में जांच की जा रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *