न्याय नहीं मिला तो 15 अगस्त को होगा बड़ा आंदोलन: हरीश




नारायण सिंह रावत
एमकोर फ्लेक्सिबल कंपनी के मजदूरों द्वारा जारी आंदोलन पांचवें दिन भी जारी रहा। श्रमिकों के आंदोलन को नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे ने समर्थन दिया। शुक्रवार को मजदूरों ने फैक्ट्री गेट पर धरना दिया। नगर पालिका अध्यक्ष दुबे ने आंदोलन को संबोधित करते हुए कहा कि श्रमिकों को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा। कहा कि अगर न्याय में देरी हुई तो श्रमिक के साथ मिलकर 15 अगस्त को बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर जौहर इस्लाम, प्रमोद सिंह, अकरम बेग, सचिन गंगवार,  श्रमिक प्रतिनिधि प्रेम बोराए, भुवन बोराए, सुशांत मंडल, जलीस अहमद, रंगीलाल, देवेन्द्र नेगी, सीएम जोशी, चंद्रशेखर जोशी, महेश पलड़िया आदि मौजूद थे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *