20 हजार का इनामी शातिर लुटेरा तमंचे के साथ गिरफ्तार




विजय सक्सेना.
उधमसिंह नगर पुलिस का बदमाशों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। लूट और मारपीट के मामलों में वांछित चल रहा 20 हजार का ईनामी शातिर अभियुक्त पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से लूटे गए पर्स, आधार कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस भी बरामद होने का दावा पुलिस ने किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी के आदेशानुसार जनपद में इनामी अभियुक्तगणों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लूट मारपीट के अभियोग से सम्बन्धित 20 हजार के इनामी अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक किच्छा के नेतृत्व में थाना किच्छा पुलिस द्वारा एफआईआर नम्बर 437/2022 धारा 323/506 ipc से सम्बन्धित वांछित ईनामी अभियुक्त- सुखविन्दर सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी लालपुर थाना किच्छा को कुशल पतारसी सुरागरसी करते हुए मखबिर की सूचना पर दिनांक 24.12.2022 को समय 08.35 बजे गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त द्वारा थाना ट्रांजिट कैंप में भी लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त के पास से थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से लूट से संबंधित माल भी बरामद किया गया है। वारंटी पर 20000/ रूपए का ईनाम भी घोषित था। अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *