चिंताजनक: उत्तराखंड में एक दिन में मिले कोरोना के 216 केस, कुल संख्या पहुंची 716








Listen to this article

नवीन चौहान
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले अब तेजी से बढ़ रहे हैं। तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए सरकार और स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ने लगी है। शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव के एक ही दिन में 216 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद प्रदेश में अब तक मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या बढ़कर 716 हो गयी है।
प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव का शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक का आंकड़ा 550 था। जबकि गुरुवार शाम तक प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव का यह आंकड़ा 500 पहुंच गया था। शुक्रवार 12 बजे तक 50 नए मरीज़ सामने आ चुके थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दोपहर के कोरोना बुलेटिन में बताया गया कि प्रदेश में अब तक मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों का आंकड़ा 602 हो चुका है। यानी दोपहर तक शुक्रवार को 102 नए मरीज़ मिले। शुक्रवार शाम को जारी हेल्थ बुलेटिन में 114 नए केस सामने आने की जानकारी दी गई जिसके बाद जिले में शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव के मामले बढ़कर 716 हो गए।