रेल हादसे में मृतक युवकों के परिजनों को मिले 25-25 लाख रूपये और रेलवे अधिकारियों के खिलाफ हो कार्रवाईः प्रीतम सिंह




जोगेंद्र मावी
सीतापुर में रेलवे के नए ट्रेक के ट्रायल के दौरान रेल हादसे में मृतक चार युवकों के परिजनों के बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए अफसोस व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से शोक संतप्त परिवारों को 25-25 लाख रूपये दिलवाने की गुहार लगाई। उन्होंने रेलवे अधिकारियों के प्रति आक्रोश जताया।
शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह सीतापुर रेलवे ट्रैक पर हुऐ दर्दनाक हादसे में 4 युवकों की असामयिक मृत्यु पर उनके आवास पर पहुंचकर अफसोस व्यक्त किया। उनके परिवार जनों ने बताया कि चारों बच्चे दोस्त थे और अक्सर घूमने जाया करते थे। यह ट्रेक नया बनाया गया था। इस पर कभी ट्रेन नहीं आती थी। लोग सामान्य तौर पर घूमने के लिए जाते थे। उस दिन भी चारों युवक घूमने के लिए निकल गए। परंतु रेलवे ने इस ट्रैक पर बिना कोई पूर्व सूचना के 120 किलोमीटर की स्पीड से अचानक ट्रेन दौड़ा दी। इस पर अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि उनकी बात को जोरदार तरीके से विधानसभा में रखा जाएगा तथा मुख्यमंत्री ने जो दो-दो लाख के मुआवजा की घोषणा को कम बताया। उन्होंने इसे 25-25 लाख करवाने की मांग की। तथा जो भी रेलवे के इस घटना के जिम्मेदार लोग हैं उनके खिलाफ भी जांच कराकर उन्हें सबक सिखाने की मांग की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना ना हो। प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश महासचिव डॉ संजय पालीवाल, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व विधायक अंबरीष कुमार व रामयश सिंह, प्रदेश सचिव प्रदीप चौधरी, यशवंत सैनी, रवि कश्यप, शुभम अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विकास चौधरी, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, राम विशाल देव, विभाष मिश्रा, निशा शर्मा, फुरकान अली, पूर्व प्रदेश सचिव महेश प्रताप राणा, विनोद कश्यप, दिनेश पुंडीर, किशन लाल चौहान, उदयवीर चौहान, विकास चैहान, संगम शर्मा, अंकित चौहान, गौरव चौहान, प्रमोद चौहान, विकास सिंह, संदीप गौड़, अरशद ख्वाजा, सुनील सिंह, नरेश सेमवाल, शाहनवाज कुरेशी, नवाज अब्बासी, सुमित भाटिया, मनीराम बागड़ी, राजेंद्र भंवर, नीरज चौहान, छत्रपाल सिंह आदि शामिल हुए।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *