यमुनोत्री हाइवे पर डामटा रिखाऊ पर हुए हादसे में 26 की हुई मौत




विजय सक्सेना.
बीते रविवार सायं करीब 07.00 बजे यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग, डामटा रिखाऊ खड्ड के पास मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों का एक वाहन (UK04PA-1541 बस) रोड से करीब 250 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

बस में कुल 30 लोग (28 तीर्थ यात्री 1-1 चालक परिचालक) सवार थे। दुर्घटना में 04 लोग गम्भीर रुप से घायल हो गये थे, मौके पर पुलिस/फायर/एस0डीआरएफ/एनडीआरएफ/राजस्व व स्थानीय लोगों द्वारा रेस्क्यू कर घायलों को उपचार हेतु स्वा0के0 डामटा भेजा गया। जहां से बाद प्राथमिक उपचार उन्हें हायर सेन्टर देहरादून रेफर किया गया।

दुर्घटना में 26 लोगों की मृत्यु हुई है, जिनके शवों को दुर्गम खाई से रेस्क्यू कर बरामद किया गया तथा पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु सी0एच0सी0 नौगांव भेजा गया। गढवाल आयुक्त सुशील कुमार, डीआईजी गढ़वाल रेंज करन सिंह नगन्याल, द्वारा स्वयं मौके पर रहकर रेस्क्यू को लीड किया गया। जिलाधिकारी उत्तरकाशी अभिषेक रुहेला एवं एस0पी0 उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी भी मौके पर बने रहे।

सभी तीर्थ यात्रियों के शव को जौलीग्रान्ट भेज दिया गया है, परिचालक विक्रम बोरा का शव सी0एच0सी0 नौगांव मोर्चरी में रखा गया है। सभी घायलों का उपचार मैक्स अस्पताल देहरादून में चल रहा है। जिनके स्वास्थ्य में अभी सुधार है।

दुर्घटना में घायलों का विवरण:-
1- उदय सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी चखला थाना सिमरिया पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 63 वर्ष
2- हीरा सिंह पुत्र धर्मसिंह निवासी सहज निगाल्टी थाना गंगोलीहाट पिथौरागढ़ उम्र 45 वर्ष(चालक)
3- हकिराजा पुत्र उदय सिंह निवासी चखला थाना सिमरिया पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 60 वर्ष
4- राजकुमार पुत्र नामालूम उम्र 58 वर्ष।

मृतकों का विवरण-
1- अनिल कुंवर पत्नी जागेश्वर प्रसाद निवासी सिमरिया जिला पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 50 वर्ष
2- मेनका कटेहा पत्नी लूले निवासी मोहन्द्रा जिला पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 56 वर्ष
3- हरिबाई पत्नी हरिनारायण निवासी सांठा थाना सिमरिया पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 55 वर्ष
4- उमा देवी पत्नी दिनेश कुमार निवासी सांठा थाना सिमरिया पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 59 वर्ष
5- अवधेश पाण्डे निवासी पवई थाना पवई जिला पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 62 वर्ष
6- राजकुमार निवासी पवई थाना पवई जिला पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 85 वर्ष
7- रूप नारायण निवासी पवई थाना पवई जिला पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 62 वर्ष
8- गीताबाई पत्नी राजीराम निवासी पवई थाना पवई जिला पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 64 वर्ष
9- राजकुमार पुत्र मस्तराम निवासी ककरेटा थाना गनोट पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 39 वर्ष
10- शीला बाई पत्नी राम भरोसे निवासी पंडवन थाना अमानगंज पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 60 वर्ष
11- जनक कुंवर पुत्र मानसिंह निवासी विजिवर थाना छत्रपुर पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 50 वर्ष
12- जागेश्वर निवासी समरिया पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 60 वर्ष
13- बांके बिहारी निवासी मोहन्द्रा थाना मोहन्द्रा पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 70 वर्ष
14- रामसजी पत्नी बांके बिहारी निवासी मोहन्द्रा थाना मोहन्द्रा पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 54 वर्ष
15- सोमतरानी पत्नी गजराज सिंह निवासी कोनी थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 60 वर्ष
16- सरन सिंह पुत्र चन्दन सिंह निवासी कोनी थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 50 वर्ष
17- बद्री शर्मा निवासी कुंवरपुर थाना मोहन्द्रा पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 64 वर्ष
18- चन्द्रवली पत्नी बद्री प्रसाद निवासी कुंवरपुर थाना मोहन्द्रा पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 50 वर्ष
19- सरोज बाई पत्नी मेनका निवासी मोहन्द्रा पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 50 वर्ष
20- करन सिंह निवासी चखला थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 60 वर्ष
21- हरिनारायण दुबे निवासी साठा थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 61 वर्ष
22- शकुन्तला पत्नी अवधेश निवासी पवई थाना पवई पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 58 वर्ष
23- राम भरोसे निवासी पन्डोन थाना सुनवानी पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 60 वर्ष
24- दिनेश कुमार निवासी साठा थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 60 वर्ष
25- राजाराम पुत्र बुद्धि सिंह निवासी साठा थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 65 वर्ष
26- विक्रम बोरा पुत्र केशर सिंह बोरा निवासी पपगढ़ पो० नैनी जिला अल्मोडा उम्र 29 वर्ष (परिचालक )



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *