लॉकडाउन तोड़ने पर 75 मुकदमें दर्ज, 258 अभियुक्त गिरफ्तार




नवीन चौहान
कोरोला वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश में लॉकडाउन लगा है। सरकार के निर्देश पर पुलिस प्रशासन लगातार लॉकडाउन तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को भी प्रदेश में अलग अलग स्थानों पर लॉकडाउन तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान पूरे प्रदेश में 75 मुकदमें दर्ज किये गए।
पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु प्रदेश में लागू लॉकडाउन के उल्लघंन करने पर 08 अप्रैल 2020 को प्रदेश में कुल 75 अभियोग पंजीकृत किये गये। जिसमें 258 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। प्रदेश में अभी तक कुल 1086 अभियोगों 4435 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अभी तक एमवी एक्ट के अन्तर्गत कुल 13151 वाहनों के चालान, 3499 वाहन सीज एवं 60.51 लाख रूपये संयोजन शुल्क वसूला गया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *