न्यूज 127.
पेरिस ओलंपिक में 52 वर्षों बाद भारतीय हॉकी टीम ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया पर विजय प्राप्त की है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी खिलाड़ियों और देश वासियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये ऐतिहासिक विजय हर भारतीय की है। विजय का यह क्रम ऐसे ही चलता रहे।
भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में बेल्जियम के खिलाफ मिली हार के बाद जोरदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को पूल B के मैच में 3-2 से हरा दिया है। यह भारत का अंतिम पूल मैच था। यह जीत ऐतिहासिक है, क्योंकि भारतीय हॉकी टीम ने 52 साल बाद ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया को हराया है।
भारत के लिए इस मैच में हरमनप्रीत सिंह ने दो और अभिषेक ने एक गोल किया। भारतीय हॉकी टीम ने इससे पहले ओलंपिक में 1972 में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए यह ग्रुप काफी कठिन था, क्योंकि बेल्जियम और ऑस्ट्रेलिया जैसी दो मजबूत टीमों के साथ मुकाबला था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच को भारत के लिए बड़ी बाधा माना जा रहा था। इस जीत से अब निश्चित तौर पर भारतीय हॉकी टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है।
इस जीत के साथ भारत पूल बी में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया तीसरे नंबर पर खिसक गया है। बेल्जियम इस पूल में शीर्ष पर है और अर्जेंटीना चौथे स्थान पर है। पेरिस ओलंपिक के पुरुष हॉकी क्वार्टर फाइनल 4 अगस्त से शुरू होंगे.
- अमित शाह के हरिद्वार आगमन पर पुलिस की व्यापक तैयारी, पार्किंग व रूट प्लान जारी
- हरिद्वार में रिचार्ज शाफ्ट, तालाब नवीनीकरण और स्मार्ट जल प्रबंधन को बढ़ावा
- फाइनेंस कर्मचारी की धोखाधड़ी का पर्दाफाश, शोरूम में बैठकर चला रहे धंधा
- लक्सर–हरिद्वार मार्ग पर हादसा, एक व्यक्ति की मौत
- एचईसी कॉलेज में बीएससी माइक्रोबायोलॉजी तृतीय सेमेस्टर का शत-प्रतिशत परिणाम




