न्यूज 127.
गोपालगंज जिले के कुचायकोट प्रखंड के बेलवा गांव में एक अनोखी शादी देखने को मिली है। यहां समलैंगिग मामी और भांजी ने एक दूसरे के साथ शादी कर ली। इस शादी में मामी दुल्हा बनी और भांजी उनकी दुल्हन बनी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुचायकोट प्रखंड के बेलवा गांव की शोभा कुमारी ने अपनी ही भांजी सुमन कुमारी के साथ मंदिर में सात फेरे लिए। इस शादी को लेकर अब तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
मंदिर में भगवान को साक्षी मानकर लोगों के सामने मामी और भांजी ने सबसे पहले एक दूसरे को माला पहनायरी और फिर सात फेरे लिए। शादी के बाद दोनों ने कहा कि आज हमलोग शादी के बंधन में बंध गए। अब हम पति पत्नी की तरह साथ रहते हुए जीवन जिएंगे।
बताया जा रहा है कि गोपालगंज जिले के मामी शोभा कुमारी का अपनी ही भांजी के साथ पिछले दो सालों से इश्क चल रहा था। भांजी सुमन का कहना है कि उसकी मामी कभी उसका साथ नहीं छोड़ेंगी। दोनों एक दूसरे के साथ जिंदगी भर रहेंगी और उन्हें इस बंधन से अब कोई भी अलग नहीं कर सकता।




