न्यूज 127. दीपक चौहान
हरिद्वार पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक गोतस्कर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पहले रूड़की के सरकारी अस्पताल लाया गया वहां उसको प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार थाना भगवानपुर क्षेत्रांतर्गत हसनपुर डाडाजलालपुर के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल से आ रहे संदिग्ध को रुकने का इशारा करने पर उसके द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया। उसने नदी की तरफ मोटरसाइकिल भगाकर पुलिस से बचने का प्रयास किया। जब पुलिस टीम द्वारा बदमाश को घेर लेने पर आत्म समर्पण हेतु कहा गया तो बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर फिर से फायर किया गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी जिसको इलाज हेतु तत्काल रुड़की सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां से एम्स ऋषिकेश हेतु रेफर किया गया है। मौके से मोटरसाइकल, तमंचा खोखा बरामद हुआ है।
प्रारंभिक जानकारी में बदमाश इस्तेकार उर्फ अमरूद उर्फ लौटा पुत्र इरफान उर्फ फना निवासी सिकरौदा थाना भगवानपुर हरिद्वार, गौकशी एवं चोरी का अपराध करता था। उस पर 10 हजार रूपये का इनाम घोषित था। पुलिस का कहना है कि आरोपी पर कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।




