नाबालिक महिला खिलाड़ी ने लगाया कोच पर दुष्कर्म का आरोप




Listen to this article

न्यूज 127.
प्रदेश में होने जा रहे राष्ट्रीय खेलों से पहले हरिद्वार से एक नाबालिक महिला खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने यह आरोप अपने ही कोच पर लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता रविवार देर रात सिडकुल थाने पहुंची और कोच पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने इस मामले में कोच से भी पूछताछ शुरू कर दी है। बतादें आगामी दिनों में रोशनाबाद में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होना है। इन खेलों की वर्तमान में तैयारी चल रही है। खिलाड़ियों के रोशनाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम में शिविर चल रहे हैं, जहां खिलाड़ी लगातार अभ्यास कर रहे हैं। थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *