न्यूज 127.
गंगनहर में डूब रही लड़की को अपनी जान पर खेलकर बचाने वाले रूड़की सीपीयू में तैनात पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद सुयाल ने सम्मानित किया।
बतादें सीपीयू रुड़की की हॉक 14 टीम नहर पटरी पर ड्यूटी में नियुक्त थी। इसी दौरान टीम को गंगनहर में एक लड़की डूबती हुई दिखाई दी। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए, अपर उप निरीक्षक मनोज शर्मा और हेड कांस्टेबल कृपा राम ने तुरंत कार्रवाई की।
हेड कांस्टेबल कृपा राम ने बिना देरी किए गंगनहर में छलांग लगा दी और लड़की को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस साहसिक कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद सुयाल ने दोनों को सम्मानित किया। उनके इस सराहनीय कार्य की पूरे क्षेत्र में प्रशंसा की गई।
ये भी पढ़िए:— गंगनहर में डूब रही लड़की की सीपीयू हॉक के कांस्टेबल कृपाराम ने बचायी जान
- प्रेम संबंध में बाधा बने शादीशुदा प्रेमिका के पिता को उतार दिया मौत के घाट
- बुद्ध पूर्णिमा पर धर्मनगरी में भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा वर्जित
- पावन चिंतन धारा आश्रम के तत्वाधान में श्रीकृष्ण भक्ति संध्या में गूंजा आध्यात्मिक संदेश
- सुरक्षित, सरल और स्मार्ट यात्रा की दिशा में उत्तरकाशी पुलिस का सराहनीय कदम
- नेपाल के यात्रियों ने यात्री पंजीकरण केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं को सराहा




