न्यूज127
पीड़ित युवती को प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने का भरोसा दिलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी यूपी के बिजनौर का निवासी है। घटना ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की है।
पुलिस ने बताया कि एक अप्रैल 2025 को क्षेत्र निवासी एक पीड़ित युवती ने कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार में आकर तहरीर दी। तहरीर में बताया कि जोगराज उर्फ योगराज पुत्र चरण सिंह निवासी नजीबाबाद जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी मंडी का कुआं कटहरा बाजार कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार से उसकी मुलाकात हुई थी। जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। आरोप है कि योगराज ने शादी का झांसा देकर बार-बार शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। उसके साथ गाली गलौज व मारपीट की जाने लगी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और विवेचनाधिकारी सोनल रावत ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर अमरजीत सिंह ने थाना स्तर पर दुष्कर्म में वांछित चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी हेतु अलग से टीमें गठित कर दी गई। गठित टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उक्त के क्रम में दिनांक 24/05/2025 आरोपी योगराज उर्फ योगराज पुत्र चरण सिंह निवासी ग्राम धनसीनी थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी मंडी का कुआं कटहरा बाजार कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार को पकड़ा गया।
नाम पता आरोपी
योगराज उर्फ योगराज पुत्र चरण सिंह निवासी ग्राम धनसीनी थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी मंडी का कुआं कटहरा बाजार कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार।
पुलिस टीम
1-उप निरीक्षक सोनल रावत
2-कां0अमित गॉड




