सहायता के लिए बढ़ने लगे हाथ, ग्राम प्रधान ने पांच माह का मानदेय दिया




Listen to this article

न्यूज 127.
धराली आपदा में प्रभावितों की सहायता के लिए अब लोगों ने अपने हाथ आगे बढ़ाना शुरू कर दिये हैं। इसी क्रम में विधायक और दर्जाधारी के बाद ग्राम प्रधान भी आपदा प्रभावितों को सहायता देने के​ लिए आगे आए हैं। ग्राम पंचायत अजीतपुर के प्रधान प्रखर कश्यप ने अपना पांच माह का मानदेय मुख्यमंत्र आपदा राहत कोष में दिया है। ग्राम प्रधान की इस पहल की हर कोई सराहना कर रहा है। ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी को इस आशय से संबंधित अपना मानदेय देने के लिए पत्र सौंपा है।