अश्लील वीडियो बनाकर 1 साल तक किया दुष्कर्म, 5 हजार का इनामी अब गिरफ्तार




Listen to this article

न्यूज 127.
नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले पांच हजार के इनामी को बहादराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नाबालिक की अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ साल से ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।
आरोपी के खिलाफ पीड़िता के पिता द्वारा दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। सिडकुल निवासी व्यक्ति ने तहरीर में बताया था कि नाबालिक पुत्र उम्र-16 वर्ष के साथ अभियुक्त विशाल पुत्र सुरेश निवासी श्यामीवाला मंडावली बिजनौर उ०प्र० हाल सिडकुल ने एक साल पहले दुष्कर्म किया था। आरोपी ने दुष्कर्म की वीडियो बनाकर उसके बेटे को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। पिछले एक साल से वह लगातार उसके बेटे को ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। किसी को बताने पर धमकी दे रहा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। मुकदमा दर्ज होने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। उसके लगातार फरार चलने पर पुलिस कप्तान की ओर से आरोपी पर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया। आरोपी विशाल उर्फ फुकरे की गिरफ्तारी के लिए गठित की गयी पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को सलेमपुर रोड सिडकुल से गिरफ्तार किया गया।