तीर्थराज पुष्कर में सीएम पुष्कर धामी ने की ब्रह्मा जी के मंदिर में विशेष पूजा




Listen to this article

न्यूज 127.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजस्थान के तीर्थराज पुष्कर स्थित विश्वप्रसिद्ध श्री ब्रह्मा जी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उत्तराखंड सहित समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि तीर्थराज पुष्कर सनातन संस्कृति, तप, योग और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनादिकाल से महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। यहाँ का आध्यात्मिक वातावरण हर आगंतुक को दिव्य अनुभूति से भर देता है।